☜ Click Here to Star Rating


समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मंगल बेला, हरमाड़ा, जयपुर में आयोजित किया गया।

.

समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक बाल मुकुंद आचार्य, गृह राज्य मंत्री जवाहर बेदम भी उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश मंत्री अजीत मांडन, चुनाव अधिकारी सुरेश अग्रवाल और चैनल अग्रवाल की भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सतीश जैन ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। कपिल अग्रवाल और विजय सिंह शेखावत ने उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। अमन कामदार ने सचिव पद की शपथ ली।

संयुक्त सचिव के रूप में गुलशन नागपाल, कपिल सुकेजा, कमलजीत सिंह ग्रेवाल और अशोक बंसल ने शपथ ग्रहण की। रामावतार मोर और अरुण लोहड़ीवाल को संरक्षक नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि समारोह उत्साहपूर्ण रहा। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading