![]()
अजमेर में एक नर्सिंग स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित टेंपो चालक पर शादी के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जा
सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि जब भी वह हॉस्पिटल जाती तो उसकी टेंपो चालक से मुलाकात होती थी। इस दौरान आरोपी उसे दोस्ती करने के लिए दबाव डालना शुरू हो गया। कई बार हॉस्टल के बाहर बुलाकर छेड़छाड़ की गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के द्वारा उससे शादी के लिए दबाव बनाया गया। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसने आरोपी से परेशान होकर उसे ब्लॉक कर दिया। लेकिन इसके बावजूद भी उसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकी दी गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया की आरोपी के परेशान करने के कारण उसे अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments