डूंगरपुर के कुआं थाना पुलिस ने खार-दरियाटी रोड पर अवैध शराब से भरी कार को जब्त किया।
डूंगरपुर के कुआं थाना पुलिस ने खार-दरियाटी रोड पर शराब से भरी एक कार जब्त की है। पुलिस ने कार से शराब के 29 कार्टन बरामद किए हैं। हालांकि, कार ड्राइवर तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थानाधिकारी रामेंग पाटीदार ने बताया कि एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी।

तलाशी के दौरान कार से 29 कार्टन शराब और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई।
सूचना के आधार पर खार-दरियाटी मार्ग पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को घुमाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। चालक कार को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 29 कार्टन शराब और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments