![]()
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल मीणा और कांग्रेस कमेटी खानपुर के नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।
झालावाड़ के खानपुर कस्बे में आज दोपहर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल मीणा और कांग्रेस कमेटी खानपुर के नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। गुदरी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को माला पहनाकर, साफा बंधवाकर और आतिशबाजी के साथ उनका अभि
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गुर्जर और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खानपुर पंचायत समिति सदस्य अमरलाल जादम, यूथ कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर मोहित गौतम और जिला उपाध्यक्ष मुफद्दल बोहरा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इसके अलावा गोविंद शर्मा, गोपाल चौधरी, सौरभ तंबोली, ऋषि गौतम, ललित पारीक, यश राठौर, हिमांशु गुर्जर और वार्ड पंच महेंद्र यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर स्वागत में हिस्सा लिया।
खानपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष राहुल मीणा के बनने से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दोनों नेताओं की नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments