झालावाड़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच छात्राओं को मिले लैपटॉप।
झालावाड़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय स्टेट बैंक ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत बीपीएल श्रेणी की पांच छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अजय गुप्ता और प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी।
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय झालावाड़ ने बीपीएल श्रेणी की कुमारी प्रतिष्ठा कुमरावत, ज्योति मीना, नेहा मीना, मोनिका रेगर और दिव्यांशी राठौर को लैपटॉप प्रदान किए। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का स्वागत किया।

कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत बीपीएल श्रेणी की पांच छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए।
इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपने लाभांश का दो प्रतिशत सामाजिक उत्तरदायित्व पर खर्च करता है। उन्होंने बताया कि पहले भी बैंक ने एम्बुलेंस जैसे सामाजिक उपयोग के संसाधन समाज को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहां भी आवश्यकता होती है, वहां सहायता प्रदान करता है।

बैंक के मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन प्रसाद ने किया वितरण।
महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. फूल सिंह गुर्जर ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये लैपटॉप बीपीएल छात्राओं के लिए सिर्फ तकनीकी सहयोगी ही नहीं, बल्कि उनके भविष्य के लिए एक दीपक का काम करेंगे।
कार्यक्रम में सुबोध कुमार (प्रबंधक, मानव संसाधन एवं विकास), प्रांजल कसेरा और आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक रवि मोहन मीणा ने किया। उल्लेखनीय है कि रवि मोहन मीणा इसी महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने इस योजना को लागू करवाने के लिए महाविद्यालय और बैंक के बीच सेतु का काम किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments