![]()
चंबल के तीन बांधों के गेट 43 घंटे बाद बंद
बंगाल की खाड़ी से एक्टिव नया मानसून सिस्टम भारी बारिश देकर अब कमजोर पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में इस सिस्टम के असर से माउंट आबू, सिरोही, जालौर, बाड़मेर जिलाें में भारी बारिश हुई। अब सिस्टम पश्चिम की तरफ आगे बढ़ गया है। दूसरी ओर, पूर्वी जिलाें में सोमव
वहीं, सीजन में औसत बारिश 392.45 मिमी के मुकाबले 666.46 मिमी पानी बरस चुका है। यह 69.82% ज्यादा है। पिछले साल अब तक 624.28 मिमी बारिश हुई थी। प्रदेश के कुल 693 बांधों में से 437 बांध ओवरफ्लो हाे चुके हैं। केवल 92 बांध खाली हैं, 164 में आंशिक आवक हुई है।
बांधों में 13029.09 एमक्यूएम के मुकाबले 11426.52 एमक्यूएम पानी आया है, जाे कुल क्षमता का 87.70 फीसदी है। चंबल के तीन बांधों के गेट 43 घंटे बाद सोमवार को बंद कर दिए गए। कोटा बैराज के गेट से पानी की निकासी जारी रही। राणाप्रताप सागर का जलस्तर 1156.28 फीट पर, गांधीसागर का 1308.86 फीट पर, जवाहर सागर का जलस्तर 975 फीट पर बना हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments