☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड(RSMSSB) अध्यक्ष आलोक राज का कहना है- राजस्थान में टैबलेट्स पर भर्ती एग्जाम होंगे। इसके लिए आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर परीक्षण चल रहा है। जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट सामने आएंगे।

.

आलोक राज बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर में 19 से 21 सितम्बर तक होने वाली ग्रेड 4 की परीक्षा की तैयारी के संबंध में हुई बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पहले 5 हजार, फिर 10 हजार स्टूडेंट्स के एग्जाम टैबलेट्स पर लेना शुरू कर देंगे, जिसे बढ़ाते जाएंगे।

लाखों कम्प्यूटर की जरूरत, फिलहाल 20 हजार उपलब्ध उन्होंने बताया- ऑनलाइन एग्जाम कराने के लिए हमें लाखों की संख्या में कम्प्यूटर की जरूरत है। वर्तमान में सिर्फ 20 हजार कम्प्यूटर उपलब्ध है। वो भी प्राइवेट कॉलेज और स्कूलों में मौजूद है। हालांकि टैबलेट बेस्ड एग्जाम करवाने के लिए शुरुआत में 10 से 15 हजार टैबलेट्स तैयार किए जाएंगे। फिर संख्या बढ़ाई जाएगी।

नकल कैसे रोकी जाए, इसका परीक्षण जारी टैबलेट्स बेस्ड एग्जाम लीक नहीं हो, नकल नहीं हो, इसके लिए भी परीक्षण कर रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट्स की समस्या से निपटने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। अब ऐसे केस सामने नहीं आएंगे। डमी की समस्या अब शून्य हो जाएगी। इतना ही नहीं पेपर लीक होने की समस्या भी अब लगभग खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा- पेपर प्रिंटिंग और पेपर वितरण को पहले से ज्यादा बेहतर किया है। अब अंतिम क्षण तक ये पता नहीं चलेगा कि किसके पास कौनसा पेपर सेट पहुंचा है। सभी सेंटर्स को एक घंटे पहले बंद किया जा रहा है। शुरू से अंत तक हर चीज की वीडियोग्राफी होगी।

एग्जाम से पहले मेहंदी ना लगाएं आलोक राज ने कहा- लड़कियों को एग्जाम से पहले मेहंदी लगाने से बचना चाहिए। खासकर हाथों के पोर पर मेहंदी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि बायोमेट्रिक में परेशानी होती है। इसके बाद भी कोई लगाकर आता है तो उसकी फेस स्केनिंग होगी। किसी भी स्थिति में स्केनिंग तो होगी। बेहतर होगा कि गर्ल्स इसमें सपोर्ट करें और अंगुलियों में वहां मेहंदी न लगाये, जहां से बायोमेट्रिक लगती है।

……………….

ये खबर भी पढ़िए…

फर्जी तलाक लेकर नौकरी पाने वाले रडार पर:कर्मचारी चयन बोर्ड SSC की तर्ज पर रिजल्ट में जारी करेगा कैंडिडेट्स की डिटेल, आपत्तियों से खुलेगी पोल

फर्जी खेल सर्टिफिकेट और दिव्यांग सर्टिफिकेट के बाद अब सरकारी नौकरी के लिए तलाक के फर्जी मामले भी सामने आ रहे हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) को फर्जी तलाक लेकर नौकरी पाने वालों की दो दर्जन से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं। पूरी खबर पढ़िए



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading