राजस्थान में 2 दिन नॉनवेज और अंडे की दुकानें बंद रहेंगी। स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार को यह आदेश जारी किया है।
आदेश में बताया गया है कि 27 अगस्त को पर्युषण पर्व और 6 सितंबर शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर प्रदेशभर में नॉनवेज की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रहेंगे। पहली बार अंडे बेचने पर भी रोक लगाई गई है।
प्रदेश में अब तक इन दो पर्वों पर हर साल केवल बूचड़खानों (जहां जानवर काटते हैं), कच्चा मांस बेचने वाली दुकानों के साथ-साथ मटन-चिकन की दुकानों को ही बंद रखा जाता था। अंडे बेचने पर रोक नहीं रहती थी।
धार्मिक संगठनों की ओर से की गई मांग को देखते हुए सरकार ने इस बार अंडे बेचने वालों पर भी पाबंदी का फैसला किया है।

अंडे बेचने वाली दुकानों और रेहड़ियों को पहली बार इसमें शामिल किया गया।
जयपुर में एक हजार से ज्यादा ठेले वाले नगर निगम के मुताबिक जयपुर शहर में ही एक हजार से ज्यादा अंडे बेचने (जहां अंडा पकाकर दिया जाता है) वालों की दुकानें और ठेले संचालित है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments