☜ Click Here to Star Rating


पहले टकराया, फिर बहस और वसूली करके बाइक पर भागे। 12 घंटों में बदमाश चढ़े शास्त्री नगर पुलिस के हत्थे।

जोधपुर शहर में सड़क पर पैदल चलने वाले सीधे-सादे लोगों को भी अब सावधान रहना जरूरी हो गया हैं, क्योंकि शहर के अलग-अलग इलाकों में कुछ ऐसे लुटेरों के अलग-अलग गिरोह सक्रिय हैं, जो पहले तो राह चलते लोगों से जानबूझकर टकराते हैं और उसके बाद सीधे-सादे लोगों को

.

ऐसा ही एक और मामला सामने आया है शहर की सबसे पॉश क्षेत्र शास्त्री सर्कल के निकट एमडीएम हॉस्पिटल के बाहर, जहां इसी तर्ज पर वारदात करने वाले बदमाशों की कारस्तानी एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया, तो पुलिस ने भी पीड़ित और उसकी तरफ से रिपोर्ट का इंतजार किए बिना ही बदमाशों की तलाश शुरू की और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

शास्त्री नगर पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी, जो राह चलते सीधे-सादे लोगों को डरा-धमका कर लूट की वारदात करते हैं।

शास्त्री नगर पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी, जो राह चलते सीधे-सादे लोगों को डरा-धमका कर लूट की वारदात करते हैं।

बालोतरा से आए उजलाराम को धमकाकर लूटे दो हजार रुपए

शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया – एमडीएम हॉस्पिटल के सामने स्थित एक मेडिकल शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे का एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें तीन युवक एक ग्रामीण से रुपए लेते नजर आ रहे थे। इसकी छानबीन करने पर पता चला कि तीनों युवक नशेड़ी और बदमाश प्रवृत्ति के हैं। इसलिए उनकी तलाश शुरू की गई। इसके साथ ही ग्रामीण के बारे में भी पड़ताल की।

पड़ताल में सामने आया कि बालोतरा निवासी उजलाराम भील अपने इलाज के लिए एमडीएम हास्पिटल आया था। रविवार को दिन में वह अपने रिश्तेदार के साथ सड़क पर चल रहा था। इनसे कुछ दूरी पर एक युवक हाथ में मोबाइल थामे इधर-उधर घूम रहा था। उजलाराम व उसका रिश्तेदार कुछ ही आगे बढ़े थे, तभी वो अनजान युवक उनके नजदीक पहुंचा और जानबूझकर कंधा टकराकर खुद का मोबाइल नीचे गिरा दिया।

बहस शुरू होते देख दूर खड़े बाइक सवार भी यहां पहुंचे और एकजुट हो पीड़ित को धमकाने लगे।

बहस शुरू होते देख दूर खड़े बाइक सवार भी यहां पहुंचे और एकजुट हो पीड़ित को धमकाने लगे।

बहस शुरू होते हुए बाइक पर पहुंचे साथी बदमाश

उस अनजान युवक ने उजलाराम पर बिना देखे चलने और मोबाइल गिराने का आरोप लगाते हुए उसकी मरम्मत के लिए रुपए मांग कर बहस करने लगा। कुछ ही देर में एक बाइक पर सवार दो युवक भी यहां पहुंचे और उस अनजान युवक को रुपए दिलाने का दबाव बनाने लगे। तकरीबन चार से पांच मिनट तक बहस करने के बाद डरा-धमका कर आरोपियों ने उजलाराम से दो हजार रुपए वसूल लिए और वो बदमाश बाइक सवार युवकों के साथ बैठकर भाग निकला।

पुलिस के पास पहुंचा वीडियो, टीम ने ढूंढ निकाला

बदमाशों की यह कारस्तानी एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बाद में यही फुटेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस तक पहुंचा। शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली की टीम ने इस बारे में जानकारी जुटाई और पीड़ित की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना वीडियो में नजर आ रहे बदमाशों की पहचान की मशक्कत शुरू कर दी। आखिरकार पुलिस ने सोमवार को तीनों बदमाशों को धर दबोचा।

इनमें चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 8 निवासी गौरव परिहार (23) पुत्र राजूराम सैन, मूलतया रामड़ावास हाल चौहाबो सेक्टर 15 निवासी सूरज विश्नोई (22) पुत्र पप्पाराम और मूलतया लूणी के सतलाना हाल चौहाबो सेक्टर 17-ई निवासी विशाल वैष्णव (22) पुत्र घनश्याम को फिलहाल शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें बदमाश विशाल के खिलाफ चौहाबो और सरदारपुरा थाने में, सूरज के खिलाफ चौहाबो थाने में पूर्व में भी मामले दर्ज हो रखे हैं।

तरीका-ए-वारदात, आमजन रहें सावधान

शहर में एक ही तर्ज पर हुई यह दूसरी वारदात सामने आई है। इससे पहले पिछले दिनों कलेक्ट्रेट के सामने भी सरेराह हलवाई के साथ ठीक इसी तर्ज पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ही घटनाओं में बदमाशों के गिरोह का कोई एक साथी राह चलते सीधे-सादे व्यक्ति से टकराता है। फिर पहले से टूटी स्क्रीन वाला मोबाइल दिखाकर मोबाइल सही कराने के नाम पर दो-पांच हजार या ज्यादा रुपए की मांग करने लगता है।

इसके बाद उस बदमाश के बाकी साथी भी वहां पहुंचते हैं और मारपीट, डराकर या पुलिस केस की धमकी देकर वसूली करते हैं। खास बात ये है कि ये आरोपी विभिन्न जगहों पर बाहर से आने वाले ग्रामीण व अनपढ़ लोगों को टारगेट करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नशे (MD स्मैक) के आदी बदमाश भी अक्सर इसी तर्ज पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading