![]()
प्रदेश में सितंबर माह में पर्यटन सीजन की शुरुआत से पहले पर्यटकों का पगफेरा बढ़ाने की तैयारी है। पर्यटन विभाग देशभर में मार्केटिंग के लिए नया तरीका अपनाएगा।इस बार विभाग ऑनलाइन के बजाय देश के प्रमुख एयरपोर्ट, बस अड्डों, हाईवे पर मार्केटिंग करेगा। इसके
राजस्थान से सटी देश की राजधानी दिल्ली पर भी फोकस किया जाएगा। इन जगहों से निकलने वाले प्रमुख हाईवे पर होर्डिंग्स-यूनीपोल, स्क्रीन आदि के जरिए राजस्थान की कला, संस्कृति, धरोहर और पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जाएगा। इस पहल के पीछे एलीट क्लास से लेकर मिडिल क्लास श्रेणी के पर्यटकों को आकर्षित करना उद्देश्य है।
उदयपुर में गत वर्ष रिकॉर्ड 20 लाख पर्यटक आए थे
मार्केटिंग के लिए सरकार 3.34 करोड़ रु. खर्च करेगी। इसके लिए टेंडर भी निकाल दिए गए हैं। प्रदेश में हर साल करीब 10 करोड़ देसी और विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। उदयपुर में गत वर्ष रिकॉर्ड 20 लाख देसी और विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे थे। दिल्ली के नजदीक होने से वीकेंड पर पर्यटक राजस्थान के अलवर, जयपुर जिले के पर्यटन स्थलों पर घूमने आते हैं।
ये जगह चिन्हित
कोलकाता एयरपोर्ट, गोवा के मोपा और डाबोलिम एयरपोर्ट, तमिलनाडु के चेन्नई और कोयंबटूर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट, इंदौर एयरपोर्ट को योजना के तहत शामिल किया गया है। यहां अराइवल और डिपार्चर, बैगेज बेल्ट आदि जगहों पर बड़ी स्क्रीन पर वीडियो, फोटो के माध्यम से मार्केटिंग की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments