राजस्थान के विभिन्न जिलों की मौजूद टीमें।
सवाई माधोपुर के पुलिस लाइन मैदान पर आज 69 वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल 17 व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर कानाराम व नगर परिषद सभापति जयप्रकाश सामरिया, पूर्व नगर परिषद उप सभापति राजेश गोयल औ
6 दिनों तक चलेगी खेलकूद प्रतियोगिता
प्रतियोगिता संयोजक कल्पना शर्मा ने बताया कि 69 वी राज्य स्तरीय नेटबॉल 17 एंव 19 वर्ष छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस लाइन मैदान पर कुछ ग्राउंड तैयार किए गए है।

मार्च पास्ट करती टीमें।
प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों की टीमें भाग ले रही है । प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के रहने व खाने पीने की समूची व्यवस्था की गई है । कलेक्टर ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान का नेतृत्व करेगी । उद्घाटन समारोह के दौरान जिला कलेक्टर व अतिथियों ने नेटबॉल उछालकर 6 दिनों तक चलने वाली 69 वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments