जयपुर में किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नई व्यवस्था लागू की गई है। किसानों को फसल नुकसान का लाभ लेने के लिए 72 घंटे के भीतर सूचना देना अनिवार्य होगा। यह नियम विशेष रूप से उन फसलों पर लागू होगा, जो कटाई के बाद खेत में 14 दिन तक सुख
जिला परिषद जयपुर के संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चंद मीणा ने खरीफ 2025 की अधिसूचित फसलों की जानकारी दी। इनमें बाजरा, मूंग, मूंगफली, ज्वार, तिल, ग्वार और चावल शामिल हैं। फसलों को होने वाले नुकसान में सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट व्याधि, भूस्खलन, बिजली गिरना, प्राकृतिक आग, तूफान, ओलावृष्टि और चक्रवात शामिल हैं।
मुआवजे का निर्धारण फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर
मुआवजे का निर्धारण राज्य सरकार की ओर से किए गए फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर होगा। यह पटवार क्षेत्र के सभी किसानों को औसत उपज की तुलना में गारंटी उपज कम होने पर दिया जाएगा। कटाई के बाद सुखाई जा रही फसलों को चक्रवात, बेमौसम वर्षा या ओलावृष्टि से नुकसान होने पर व्यक्तिगत स्तर पर आकलन किया जाएगा।

मुआवजे का निर्धारण राज्य सरकार की ओर से किए गए फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर होगा। यह पटवार क्षेत्र के सभी किसानों को औसत उपज की तुलना में गारंटी उपज कम होने पर दिया जाएगा।
किसान फसल खराबे की सूचना कई माध्यमों से दे सकते हैं
किसान फसल खराबे की सूचना कई माध्यमों से दे सकते हैं। इनमें कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447, PMFBY क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और चैटबोट नंबर 7065514447 शामिल हैं। जयपुर जिले में कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मगनलाल मीणा को जिला समन्वयक नियुक्त किया है।
समन्वयक से जुड़ी जानकारी
तहसील आंधी के लिए समन्वयक रामसिंह सैनी (मो. 8104122963), आमेर के लिए पिंकी मीणा (मो. 8118820035), जालसु और रामपुरा डाबड़ी के लिए तरुण कुमावत (मो. 7579288123), बस्सी के लिए मुकेश कुमार शर्मा (मो. 8740001271), चाकसू के लिए सरोज जाट (मो. 7014613390), चौमूं के लिए भंवरलाल बुनकर (मो. 9928137075) एवं मोहनलाल यादव (मो. 9001541714), दूदू के लिए रवि गुर्जर (मो. 8239582038), जयपुर के लिए बनवारीलाल यादव (मो. 7014635931), जमवारामगढ़ के लिए मुकेश कुमार जाट (मो. 9887836708), जोबनेर के लिए मूलचंद बाना (मो. 9887000132), कालवाड़ के लिए किशन शर्मा (मो. 9141948772), किशनगढ़ रेणवाल के लिए पवन कुमार कुमावत (मो. 9694207840), कोतवाड़ के लिए हितेश्वर सिंह नाथावत (8949766105), माधोराजपुरा के लिए रमेश चौधरी (8741041106), मौजमाबाद के लिए बेवकांता मंडल (मो. 8250603131), फागी के लिए अजीत सिंह कौरव (मो. 9074113175) एवं रमन शर्मा (मो. 8769334694), फुलेरा के लिए श्रवणलाल यादव (मो. 9950602014), सांगानेर के लिए नरेंद्र कुमार शर्मा (मो. 9887780915), शाहपुरा के लिए रामकरण जींगवाड़िया (मो. 9928244005) और तूंगा के लिए जसवंत मीणा (मो. 9828143866) को नियुक्त किया गया है।
जिले में खरीफ वर्ष 2025 के लिए अधिसूचित बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड है। कम्पनी द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर पर समन्वयक नियुक्त किए गए हैं ताकि किसान समय पर फसल खराबे की सूचना देकर योजना का अधिकतम लाभ ले सकें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments