☜ Click Here to Star Rating


जयपुर| भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम), कैट और स्वदेशी जागरण मंच मिलकर स्वदेशी अभियान के लिए 15 व 16 सितंबर को नागपुर में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसमें देश के व्यापारी, रेहड़ी-पटरी वाले और उपभोक्ता संगठन एक मंच पर होंगे। बीयूवीएम के राष

.

यह सालाना 82 लाख करोड़ रुपए का कारोबार कर रहे हैं, जो अगले 10 वर्ष में 190 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। इसके चलते बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजर इस बाजार पर है। मल्टी ब्रांड रिटेल में कानूनी अनुमति नहीं होने के बावजूद अमेजन और वॉलमार्ट जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ई-कॉमर्स के अवैध रास्ते से ऑनलाइन बाजार में प्रवेश कर रही हैं। इस कारण छोटे और परंपरागत व्यापारी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

इसके मद्देनजर सम्मेलन में अर्थव्यवस्था में साइबर सुरक्षा, जीएसटी का सरलीकरण, जटिल कानूनी कम्प्लायंस, व्यापारी क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता, बैंक खातों का फ्रीज हो जाना, डिजिटल साक्षरता और क्विक कॉमर्स जैसे विषय पर चर्चा की जाएगी। यह राष्ट्रीय सम्मेलन स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और भारतीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading