नारनौल में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।
महेंद्रगढ़ के नारनौल में सीआईए टीम ने निजामपुर क्षेत्र से अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर पहले से राजस्थान व महेंद्रगढ़ जिले में करीब छह मामले दर्ज हैं। उक्त आरोपी ने कुख्यात
मीडिया से वार्ता में के दौरान नारनौल उप-पुलिस अधीक्षक भारत भूषण ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध हथियार के शौकीन और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिनके तहत सीआईए नारनौल की टीम ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए निजामपुर क्षेत्र में नांगल दरगु से पहले मुसनोता कट पर काली माता मंदिर के पास से अवैध हथियार व जिंदा कारतूसों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
भूप सिंह पर पहले छह मामले दर्ज
इनमें भूप सिंह निवासी सादा की ढाणी मुसनोता व देवेंद्र निवासी सादा की ढाणी मुसनोता शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी भूप सिंह से 2 अवैध देसी पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए। भूप सिंह ने कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर को महेंद्रगढ़ कोर्ट से भगाने में उसकी मदद की थी। आरोपी भूप सिंह के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत पहले भी 6 मामले दर्ज हैं।

नारनौल में पकड़े गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
दो दिन का मिला रिमांड
वहीं आरोपी देवेंद्र से एक अवैध देसी पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना निजामपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गुप्त सूचना पर मारा था छापा
सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान गांवडी जाट बस अड्डा पर मौजूद थी, टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो नौजवान लड़के भूप सिंह व देवेंद्र निवासी सादा की ढाणी मुसनोता, जो नांगल दरगु से पहले मुसनोता कट पर काली माता मंदिर के पास खड़े हैं और अपने साथ अवैध हथियार लिए हुए हैं। दोनों अवैध हथियार सप्लाई का काम करते हैं। अगर तुरंत रेड कि जाए तो दोनों अवैध हथियार सहित काबू आ सकते हैं।

नारनौल में मीडिया से बात करते हुए डीएसपी
पुलिस देख तेज गति से चलने लगे आरोपी
सूचना के आधार पर टीम ने बताए हुए स्थान पर रेड की, जहां पर दो नौजवान लड़के खड़े दिखाई दिए, जो पुलिस पार्टी को देखकर तेज-तेज कदमों से चलने लगे, जिनको काबू करके नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम भूप सिंह और दूसरे ने देवेंद्र बतलाया।
आरोपी भूप सिंह के पास से बरामद बैग को चेक करने पर 2 देसी पिस्टल और प्लास्टिक की डब्बी से 17 जिंदा कारतूस मिले। देवेंद्र की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 देसी पिस्टल और मैगजीन में 5 जिंदा कारतूस मिले। जिनसे बरामद हथियारों व जिन्दा कारतूसों के बारे में लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments