![]()
फाजिल्का में अबोहर के गांव बजीतपुर भोमा निवासी 35 वर्षीय संदीप की कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार रात वह घायल अवस्था में घर आया था। जिसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहीं इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार संदीप दो बच्चों का पिता था और मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। परिजनों ने बताया कि संदीप गत दिवस अपने एक दोस्त के साथ राजस्थान गया था। कल शाम वह मामूली रूप से घायल अवस्था में घर लौटा। परिवार वालों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी तेजेन्द्र सिंह और थाना बहाववाला के प्रभारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को मॉर्च्युरी में रखवाते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस दोस्त के साथ संदीप राजस्थान गया था, उससे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments