☜ Click Here to Star Rating



अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन, यहां हुआ हादसा

हरियाणा के नारनौल में अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला मूल रूप से जयपुर के एक गांव की रहने वाली है। जो परिवार सहित कुछ दिनों से नारनौल रह रही थी।

.

जयपुर जिले के कोटपुतली के नजदीक लगते गांव दांतिला निवासी मृतका के पोते कन्हैया ने बताया कि उसके पिता टाइल मिस्त्री हैं। कई वर्षों से वे यहां पुरानी मंडी में रह रहे हैं तथा मजदूरी करते हैं। उसकी दादी करीब 78 वर्षीय दुर्गी देवी भी परिवार सहित पुरानी मंडी में रहती थी। वह मानसिक रूप से परेशान थी तथा कहीं भी निकल जाती थी।

आज सुबह भी वह टहलती हुई जोरासी रेलवे स्टेशन पर जा पहुंची। जहां पर वह प्लेटफार्म नंबर एक पर भिवानी से डहर का बालाजी जयपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस बारे में जीआरपी पुलिस की सुमन ने बताया कि उन्हें एक महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वे मौके पर गई तो महिला की मौत हो चुकी थी। उसके पास मिले कागजातों से उसकी पहचान कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading