![]()
जयपुर और कोटा में पिछले तीन दिन से चल रही आईटी की कार्रवाई के दौरान देर रात आईटी टीम को हिडन तिजोरी मिली हैं। यह तिजोरी जयपुर के मानसरोवर स्थित प्रोपर्टी कारोबारी के घर से मिली हैं। आईटी टीम से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें रूम का फर्श कुछ गड़बड़ मिल
2 सितम्बर से आईटी जयपुर की टीम जयपुर और कोटा के कॉलोनाइजर समूह और गुटखा समूह पर छापेमारी कर सर्च कर रही हैं। आईटी टीम को टिप मिली थी की गोविंद कृपया, हाई फ्लाई, बीआरबी डेवलपर, चेतन एजेंसी और अग्रवाल ट्रेडर ने कई फर्म बना कर फाइनेंशियल फ्रॉड कर सरकार को करोड़ों का नुकसान दिया हैं। इन लोगों ने अलग-अलग फर्म बना कर उस में कई पार्टनर बनाए और उन के सबोडिनेट के नाम से कई जमीन खरीद कर उन में स्कीम काटी। यही नहीं कई विला और हाईराइज बिल्डिंग में भी इन लोगों के द्वारा निवेश किया गया जिस से इन फर्म ने करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाया।
तिजोरी में सोने-चांदी के जेवरात,नोट मिले,नोट गिन्ने के लिए मंगवाई मशीने
जयपुर आईटी की टीम ने कल रात इस तिजोरी का पता चला,जिस के बाद आईटी टीम ने कई समय तक मकान का मालिक से जानकारी मांगी लेकिन जानकारी नहीं देने पर टीम ने फर्श तोड़ कर तिजोरी खोली, तिजोरी में सोना-चांदी और नगदी मिली हैं। यह पैसा और जेवरात किसका और कितना है इसे लेकर कोई जानकारी आईटी की टीम की ओर से साझा नहीं की गई हैं।क
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments