रेल की पटरियों पर पड़ा मिला महिला की बेटी का शव, जिसकी गर्दन पूरी तरह कटी हुई थी।
हरियाणा के नारनौल में एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी के शव डीएफएससी कॉरिडोर लाइन पर पड़े मिले। घटनास्थल रेवाड़ी के पास का बताया गया। सूचना पर पहुंची नारनौल रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, यह मालगाड़ी की चपेट में आने से हादसा हुआ है। उधर, सूचना पर राजस्थान के अलवर से पहुंचे महिला के मायका पक्ष के लोगों ने इस पर संदेह जताया। उनका कहना था कि महिला की गर्दन कटी हुई थी। वह शनिवार की सुबह घर से गई थी। यहां कैसे पहुंची, उन्हें मामले में थोड़ा संदेह है। इसी वजह से उन्होंने शिकायत नहीं दी।
उधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे सुसाइड बताया है। फिलहाल, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे है। पुलिस को शिकायत मिलने का भी इंतजार है, ताकि उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

कार्रवाई करते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी कैलाशचंद्र
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला….
- जीआरपी को एक्सीडेंट की मिली थी सूचना : रेलवे चौकी नारनौल प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि शनिवार की रात उन्हें डीएफएससी कॉरिडोर लाइन से मैसेज मिला कि एक महिला और एक बच्चे का मालगाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है। यह एक्सीडेंट रेवाड़ी के पाली गांव के नजदीक पुल पर हुआ है। सूचना के आधार पर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला और एक बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। उनके शरीर के हिस्से काफी दूर तक ट्रैक पर बिखरे पड़े थे।
- रेवाड़ी से थाना प्रभारी और सीन आफ क्राइम टीम को बुलाया : रेलवे चौकी नारनौल प्रभारी कैलाशचंद ने आगे बताया कि उन्होंने मामले की सूचना देकर रेवाड़ी से थाना प्रबंधक और सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक थैला मिला, जिसमें कुछ कागजात थे। कागजात के आधार महिला की पहचान की हुई।
- रेवाड़ी के गोकलगढ़ की रहने वाली थी महिला : नारनौल प्रभारी के मुताबिक, आधार कार्ड से महिला की पहचान रेवाड़ी के गोकलगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय सुमन देवी पत्नी राकेश के रूप में हुई। इसके बाद फोन कर परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने बच्ची का नाम दक्षिता (6) बताया। पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि उन्हें मालूम नहीं कि सुमन और दक्षिता यहां कैसे पहुंची।

जीआरपी चौकी नारनौल।
यहां जानिए परिवार के लोगों ने पुलिस को क्या बताया…
- ससुर बोले- सुबह ही घर से निकल गई थी सुमन: उधर, मृतका के ससुर किशन लाल ने बताया कि सुमन सुबह 8:00 बजे ही लड़की को साथ लेकर घर से बिना कुछ बताए ही चली गई थी। इसके बाद उन्होंने इसकी कई जगह तलाश भी की थी, लेकिन वह नहीं मिली। रात को पुलिस वालों का फोन आया कि सुमन की डेड बॉडी मिली है, इसके बाद ही उन्हें उसके मरने का पता चला। सुमन का पति रेवाड़ी में किसी निजी कंपनी में लगा हुआ है।
- मायका पक्ष बोला- बाद में देंगे शिकायत: थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद मां-बेटी के शवों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया। सुमन का मायका राजस्थान के अलवर जिला का काठूवास है। उसके मायके वालों को भी इस बारे में सूचित किया गया। मायका पक्ष के लोग भी नारनौल अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सुमन ने सुसाइड किया है या ट्रेन एक्सीडेंट में मरी है। इस बारे में पूरी तसल्ली होने पर वे कार्रवाई करवाएंगे।
मौत के कारणों का खुलासा नहीं रेलवे चौकी नारनौल प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि अभी मौत के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है। मगर, रेलवे गेटमैन के अनुसार यह सुसाइड लग रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा जो भी शिकायत दी जाएगी, उसके हिसाब से ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments