![]()
सवाई माधोपुर के पुरानी नगर पालिका चौराहे पर बहती बाइक पकड़ते युवक।
सवाई माधोपुर में रविवार दोपहर अचानक मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। पिछले करीब एक घंटे से यहां बारिश का दौर चल रहा है।
हालात ये हो गए कि पुराने शहर के मुख्य बाजार और फ्रूट मंडी में पानी बहने लगा। वहीं नगर पालिका रोड पर एक बाइक बहने लगी, जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। सवाई माधोपुर के पुराने शहर के निचले बाजार में दुकानों में पानी भर गया। इसी तरह सवाई माधोपुर जिला अस्पताल परिसर में पानी ही पानी नजर आया।
वहीं शाम 4 बजे तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को एक्टिव कर दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments