पाली के राजेन्द्र नगर भांगेसर रोड पर सड़क पर फैले कीचड़ के बीच शव यात्रा ले जाते हुए लोग। इस रोड पर चार श्मशान घाट है।
पाली शहर के राजेन्द्र नगर में भांगेसर रोड पर रहने वाले लोग इन दिनों खासे परेशान है। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से गोशाला से श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रोड पर कीचड़ ही कीचड़ हो रखा है। ऐसे में इस गली में रहने वाले लोग खासे परेशान है। साथ ही मंगलवार क
पाली शहर के राजेन्द्र नगर में भांगेसर गांव की तरफ जाने वाले रोड पर नंदी गोशाला से श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रोड पर बरसात के बाद से ही कीचड़ ही कीचड़ हो रखा है। इस रोड पर एक निजी स्कूल सहित गोस्वामी समाज, नाथ समाज, सीरवी समाज, हिन्दू सेवा मंडल के श्मशान घाट है। मंगलवार को दो शवयात्रा जब इस रोड से गुजरी तो सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ देख लोगों ने गुस्सा जाहिर किया।

भांगेसर रोड की खस्ताहाल सड़क से गुजरते टू व्हीलर चालाक।
इस रोड पर 4 श्मशान घाट, गिरने का रहता है डर क्षेत्र के गोकुल सैन ने बताया कि इस रोड पर शव यात्रा ले जाते है तो कीचड़ के कारण कपड़े खराब होते है। गिरने का डर रहता है। चार श्मशान घाट इस रोड पर है। परेशानी को देखते हुए कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

सड़क पर कीचड़ फैला होने पर लोगों ने नाराजगी जताई।
बच्चों के गिरने का रहता है डर मोहल्ले की कौशल्या कंवर ने बताया कि पिछले एक महीने से ज्यादा समय से इस रोड पर कीचड़ ही कीचड़ हो रखा है। एक निजी स्कूल भी इस रोड पर है। रोजाना बच्चों का आना-जाना इस सड़क से होता है। हमारे बच्चे भी स्कूल जाते है। गली में रहने वाले आते-जात रहते है। लेकिन कीचड़ से खासे परेशान है। गिरने का डर भी रहता है।
कई बार अधिकारियों को करवाया अवगत मामले में पूर्व पार्षद मुकेश गोस्वामी ने बताया कि समस्या को लेकर नगर निगम, यूआईटी में लिखित में शिकायत कर रखी है ताकि सड़क को दुरुस्त कर लोगों को राहत दी जाए। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी महज आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments