सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर जवाहर नवोदय स्कूल का दौरा किया।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज जवाहर नवोदय स्कूल राजसमंद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें विज्ञान, अंतरिक्ष और देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया।
अपने संबोधन में सांसद ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा की चर्चा करते हुए कहा कि जब उनसे पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, तो उन्होंने गर्व से उत्तर दिया था “सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।’’ यह पंक्ति आज भी हर भारतीय में देशभक्ति की भावना जगाती है।

नवोदय स्कूल में मौजूद छात्र ।
सांसद ने छात्रों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया और कहा कि युवा शक्ति ही भारत के भविष्य के निर्माता है। इसके लिए शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्रभक्ति का संगम आवश्यक है।
सांसद ने उम्मीद जताई कि नवोदय स्कूल के छात्र भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान सहित क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित स्कूल स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रही।

नवोदय स्कूल में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ छात्र- छात्राओं से बातचीत करते हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments