☜ Click Here to Star Rating


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को बनास नदी पर विशेष श्रमदान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, भूपालसागर प्रधान हेम

.

क्षेत्र के तालाबों को भरने के उद्देश्य से राजसमंद जिले में स्थित बनास नदी से आने वाली फीडर में पानी का बहाव बढ़ाने का कार्य किया गया। विधायक जीनगर के आह्वान पर सुबह से ही करीब 500 कार्यकर्ता और काश्तकार नदी के मुहाने पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने खुद रेत के कट्टे भरकर श्रमदान की शुरुआत की।

जनप्रतिनिधियों के साथ करीब 500 कार्यकर्ता और काश्तकारों ने श्रमदान किया।

जनप्रतिनिधियों के साथ करीब 500 कार्यकर्ता और काश्तकारों ने श्रमदान किया।

कार्यकर्ताओं ने मिलकर लगभग 500 बैग रेत भरकर नदी में बंद लगाया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से टिफिन का आदान-प्रदान कर आपसी एकजुटता का संदेश भी दिया।

विधायक जीनगर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फीडर की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading