![]()
किशनगढ़ की गांधीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शनि कुमार सामरिया (23) है, जो गांधीनगर के वार्ड-2 में रुपनगढ़ रोड स्थित खटीक मोहल्ला का निवासी है। आरोपी पर पहले से
एसएचओ संजय शर्मा ने बताया- अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए गांधीनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर एक कुख्यात बदमाश को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। थाने के कांस्टेबल प्रेमचंद द्वारा दी गई सूचना पर उप निरीक्षक रामसिंह मय जाब्ता रीको मार्बल एरिया पहुंचे।
आरोपी के पास से पिस्टल बरामद
वहां सीसी रोड किनारे बने केबिन के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर जब उसे पकड़ा गया तो उसकी पहचान शनि कुमार (23) पुत्र बाबूलाल सामरिया निवासी खटीक मोहल्ला के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल अवैध हथियार बरामद हुआ।
लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपी ने कोई अनुमति पत्र नहीं दिखाया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी पर पहले से हत्या का मामला दर्ज
एसएचओ संजय शर्मा ने बताया- गिरफ्तार आरोपी शनि कुमार सामरिया का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ मदनगंज थाने में 2 मामले विचाराधीन है। आरोपी हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है और पुलिस रिकॉर्ड में आला दर्जे का बदमाश माना जाता है।
गांधीनगर थाना पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी से अपील की है कि अपराधियों की संगत से दूर रहें और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो न करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट फॉलो करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments