![]()
जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंचे सीकर सांसद अमराराम।
लेह हिंसा मामले के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। मंगलवार को सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंचे और सोनम से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन जेल प्रशासन से पहले जोधपुर पुलिस ने ही उन्हें
इसके बाद सांसद की तरफ से जेल अधीक्षक के नाम एक पत्र लिखा गया, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक से मिलने की अनुमति मांगी, लेकिन नियमों में नहीं होने का हवाला देते हुए जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि, इसके बाद करीब आधे घंटे तक जेल बे के बाहर ही खड़े रहने के बाद सांसद वापस लौट गए।
उल्लेखनीय केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जोधपुर सेंट्रल जेल प्रशासन ने सोनम वांगचुक को सुरक्षा कारणों से अलग वार्ड में रखा है। उस स्थान के आसपास भी किसी जेल स्टाफ या अन्य कैदियों या बंदियो को नजदीक भी नहीं फटकने दिया जा रहा है। इसके लिए यहां 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं, जिन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि इस वार्ड के पास भी कोई नहीं पहुंचे।
सीपीआई (एम) नेता व सांसद अमराराम ने अपने पत्र में लिखा –
सीपीआई (एम) नेता व सांसद अमराराम ने जेल अधीक्षक के नाम पत्र में सोनम वांगचुक से मिलाने बाबत लिखा – महोदय, निवेदन है कि हम सोनम वांगचुक से मिलना चाहते हैं, अत: इजाजत प्रदान करें।
इसके जवाब में मूल पत्र को लौटाते हुए इसी पर टिप्पणी करते हुए जेल प्रशासन ने लिखा – ‘मूल ही पुन: लौटाकर लेख है कि नियमानुसार आपके अनुरोध को अस्वीकृत किया जाता है।’
इस प्रक्रिया के चलते करीब आधा घंटा तक सांसद जेल के मुख्य द्वार से कुछ दूरी पर लगी पुलिस बैरिकेडिंग के पास ही रुके रहे। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी नाजिम अली और एडीसीपी सुनील पंवार भी मौजूद रहे। जबकि, सांसद के कुछ समर्थक भी यहां खड़े रहे। मुलाकात की इजाजत नहीं मिलने पर वे एमडीएम अस्पताल में भर्ती एक दलित युवक से मिलने चले गए।
जेल परिसर के बाहर भी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम
जोधपुर सेंट्रल जेल में वांगचुक के बंद रहने के बाद से ही जेल परिसर के बाहर भी पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। इसके लिए सेंट्रल जेल की लाल फाटक से भी काफी दूर बेरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना पूछताछ व पर्याप्त कारण के आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, जेल परिसर के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस द्वारा अभय कमांड कंट्रोल सेंटर से भी निगरानी की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments