☜ Click Here to Star Rating


जिले के समस्त थानों में आज यह अभियान चलाया गया।

सीकर में ब्लैक फिल्म और गाटर लगी गाड़ियों के खिलाफ आज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आज 1 दिन में 700 गाड़ियों को एमवी एक्ट के तहत जब्त किया है। जिन वाहनों को चालान करने के बाद रिलीज किया गया उन्हें ब्लैक फिल्म औ

.

अभियान की जानकारी देते हुए सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि सीकर जिले के समस्त थाना इलाकों में आज यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अलग-अलग जगह से ब्लैक फिल्म और गाटर लगे 700 वाहनों जब्त किया गया है। चालान की कार्रवाई होने के बाद जिन वाहनों को रिलीज किया गया उन्हें गाटर और ब्लैक फिल्म हटाकर ही छोड़ा गया।

एसपी प्रवीण नायक का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

एसपी प्रवीण नायक का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

एसपी ने बताया कि पुलिस रोजाना शाम की पैदल गश्त के दौरान भी यह कार्रवाई करेगी। ब्लैक फिल्म, गाटर और एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसपी ने बताया कि अब शहर में सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

दुकानों के बाहर लोगों ने जो अतिक्रमण किया है। इसके साथ ही सड़कों पर जो अतिक्रमण करके रेहड़ी लगाकर सामान बेचते हैं। उनके खिलाफ भी पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading