![]()
अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के नेतृत्व में शनिवार सुबह 7 बजे से अंदरकोट स्थित पहाड़ी से तारागढ़ जाने वाले पैदल रास्ते पर कच्ची पक्की दुकानों के रूप में वन भूमि पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने का ऑपरेशन शुरू
कार्रवाई में वन विभाग अजमेर सहित, टोंक, भीलवाड़ा व नागौर के करीब 250 कार्मिक, करीब 1000 पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, 150 से अधिक ठेके के मजदूर शामिल है। विभाग ने तारागढ़ पैदल रास्ते से मीठा नीम दरगाह व तारागढ़ से बड़ा पीर दरगाह रोड तक वन भूमि पर करीब 268 अवैध रूप से बनी कच्ची पक्की दुकानें चिह्नित की है।
पुलिस व प्रशासन ने मीडिया को मौके पर जाने से रोक दिया है। इस दौरान एसपी वंदिता राणा ने कहा-वन विभाग में कार्रवाई है। भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मौके पर शांति है और आमजन का पूरा सहयोग मिल रहा है। लीगल बेस कार्रवाई है। केवल कुछ दुकानें है, उनको पहले नोटिस दिया जा चुका है। कईं लोगों ने खाली भी कर दी है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments