![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडाचूरा परिवहन के एक मामले में वांछित अभियुक्त जसपाल आंजना को गिरफ्तार किया है। जसपाल पर सुहागपुरा थाने में दर्ज 27 किलो 80 ग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में संलिप्तता का
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार जाखड़ के मार्गदर्शन में की गई। घंटाली थानाधिकारी सोहनलाल के नेतृत्व में एक टीम ने इसे अंजाम दिया। यह मामला 2 अक्टूबर 2025 को सामने आया था, जब सुहागपुरा थानाधिकारी छबीलाल ने बड़ायला तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल से 27.80 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया था।
उस समय मोटरसाइकिल सवार श्यामलाल मीणा (31) निवासी डोराना खेड़ा और अविनाश मीणा (19) निवासी बिरावली को गिरफ्तार किया गया था। सुहागपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच घंटाली थानाधिकारी को सौंपी गई थी। पूछताछ में, गिरफ्तार अभियुक्तों श्यामलाल और अविनाश ने बताया कि उन्होंने यह डोडाचूरा जसपाल आंजना से खरीदा था।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जसपाल आंजना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जसपाल ने श्यामलाल और अविनाश को डोडाचूरा उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जसपाल आंजना (35) बिरावली, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ का निवासी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments