![]()
गजसिंहपुरा और भांकरोटा में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग पर कार्रवाई के बाद भास्कर ने पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाला गिरोह सक्रिय है, जिसने सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में उज्
ऐसे कर रहे कालाबाजारी
14.2 किलो गैस का घरेलू सिलेंडर ₹850 में आ रहा है, यानी ₹60 प्रति किलो गैस। जिसकी गैस कॉमर्शियल व छोटे सिलेंडरों में भरकर ₹85 से ₹100 प्रति किलो तक बेच रहे हैं। अभी 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1776 का आता है, जिसमें करीब ₹94 प्रति किलो के हिसाब से गैस पड़ती है। वहीं, उज्ज्वला और NFSA में जुड़े लाभार्थियों को भी ₹406 की सब्सिडी मिल जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की उपयोगिता कम होने से वे बेच देते हैं।
कुल 17,54,362 कनेक्शन हैं, प्रदेश में उज्ज्वला व NFSA में।
जिन्हें लगभग ₹450 में गैस सिलेंडर मिलता है।
इनमें से 62,78,385 की ही मैपिंग हो पाई है।39,60,832 उज्ज्वला, 23,70,553 NFSA गैस कनेक्शन (घरेलू गैस) धारक हैं।
बाकी 44,75,947 गैस कनेक्शनों की मैपिंग नहीं हो पाई। यानी 41.62% की मैपिंग बाकी है।
प्रदेश में 41.62% NFSA व उज्ज्वला गैस कनेक्शनों की मैपिंग बाकी।
सब्सिडी वाले सिलेंडर हर माह भर तो रहे हैं, लेकिन उपयोग कहां हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। हर माह लाभांश के ₹431 करोड़ बैंक खातों में सीधा जमा हो रहे हैं।
उज्ज्वला व खाद्य सुरक्षा योजना में ₹856 में सिलेंडर लेना होता है। बाद में सब्सिडी के ₹406 रुपए खातों में जमा होते हैं। लाभार्थियों को यह सिलेंडर ₹450 रुपए में दिया जा रहा है।
जिले में कार्रवाई
जयपुर में डीएसओ ने 6 माह में 1000 से ज्यादा घरेलू सिलेंडरों को अवैध रीफिलिंग करते हुए पकड़ा।नेवटा-सेज थाने में 257, ज्योति नगर में 170, शिवदासपुरा में 110, कोटखावदा में 150, श्याम नगर में 80, भांकरोटा में 85 सिलेंडरों सहित डेढ़ साल में जयपुर में 2000 सिलेंडर पकड़े जा चुके हैं।जहां सिलेंडर पकड़े गए, वहां से गैस ट्रांसफर करने की मोटर व माप-तौल का कांटा बरामद हुआ है।
“पिछले 6 माह में 1000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जो अवैध रूप से सप्लाई किए जाने थे। पता किया जा रहा है कि यह सिलेंडर कहां से लाए गए थे। जब्त किए गए सिलेंडरों को संबंधित कंपनियों को सौंप दिया गया है।”
– त्रिलोकचंद मीणा, डीएसओ
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments