☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ नगर परिषद की टीम ने प्रतिबंधित दिवस पर नॉनवेज दुकानें खोलने पर वसूला जुर्माना।

झालावाड़ नगर परिषद की टीम ने प्रतिबंधित दिवस पर नॉनवेज दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।

.

पुरानी जेल रोड, बस स्टैंड, मल्ल चौराहा, कालेशाह मस्जिद के पास, फॉरेस्ट चौराहा, पॉलिटेक्निक रोड और पाटन रोड पर स्थित दुकानों में छापेमारी की गई। दो दुकानों से करीब 10 से 12 किलो चिकन और मटन जब्त किया गया।

टीम प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि पहले से चेतावनी देने के बावजूद दुकानदारों ने नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित दिवस पर दुकानें न खोलने की हिदायत दी गई है। जब्त किए गए मीट को नगर परिषद के कचरा प्लांट में जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई में नगर परिषद निरीक्षक चंद्रशेखर, एएसआई राधेश्याम मालव, लखन संगत, शेलेश कलोसिया, तंवर सिंह, योगेश कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक गुर्जर, विरेंद्र धोलपुरिया और सेक्टर जमादार विजय मालवीय शामिल थे।

गौरतलब है कि झालावाड़ नगर परिषद ने पर्युषण पर्व के अवसर पर 6 अगस्त और 28 अगस्त को नॉनवेज दुकान खोलने पर प्रतिबंध लगाया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading