![]()
वन विभाग ने सरमथुरा रेंज के खुर्दिया वनखंड से अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर कंप्रेसर जब्त किया है।
धौलपुर वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के साथ ही वन विभाग द्वारा सरमथुरा रेंज के खुर्दिया वनखंड से अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर कंप्रेसर जब्त किया गया।
उप वन संरक्षक वी. चेतन कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। रेंजर देवेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के साथ, अब तक तीन ट्रैक्टर कंप्रेसर जब्त किए जा चुके हैं।
वन विभाग की टीम अवैध खनन के क्षेत्र को चिह्नित कर रही है। मौके पर भौतिक सत्यापन करने के बाद वन विभाग की अलग-अलग टीम को रोकने के लिए कार्रवाई करने पहुंच रही है। जिससे अवैध खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ हैं।
आज की कार्रवाई में वनपाल नाका खुर्दिया सीमा कुमारी, वनरक्षक गंगाराम, संतोष गुर्जर, प्रदीप मीणा, नवाब सिंह, रोहतास सोनी और सोहन सिंह शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments