☜ Click Here to Star Rating



चूरू शहर के बागला स्कूल खेल मैदान में गुरुवार देर शाम विजयादशमी पर्व के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अभिष

.

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। विधायक हरलाल सहारण ने पूजा-अर्चना कर परंपरा का पालन किया। इसके बाद राम दल और रावण की सेना के बीच युद्ध का रंगारंग मंचन हुआ। अंततः विधायक सहारण ने रावण के पुतले पर तीर चलाकर दहन की विधिवत शुरुआत की। जैसे ही राम के अग्निबाण ने रावण की नाभि को भेदा, विशालकाय पुतला धू-धू कर जल उठा और पूरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि अहंकार इंसानियत का सबसे बड़ा शत्रु है और जब-जब अहंकार बढ़ा है, उसका अंत निश्चित हुआ है। यह पर्व समाज को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

नगर परिषद की ओर से रावण के 55 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए थे। वहीं, रेलवे कॉलोनी मैदान में बनाए गए रावण के पुतले का दहन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहंकार इंसानियत का सबसे बड़ा दुश्मन है और रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

कार्यक्रम के पश्चात नया बस में शिवकला मंच की ओर से आयोजित रामलीला में राम का तिलक कर राज्याभिषेक किया गया। रंगारंग आतिशबाजी और भव्य मंचन ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह उत्सव नगरवासियों के लिए असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का सजीव अनुभव बन गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading