☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर जिले में मानसून मेहरबान नहीं हो रहा है। मौसम विभाग की बारिश की भविष्यवाणी के बीच बादल तो छा रहे है, लेकिन जमकर बरस नहीं रहे हैं। रविवार को सुबह से ही आसमान में काली घटाए छाई रही। साथ ही हवाएं भी चली। जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

.

वहीं सोमवार को भी आसमान में बादल छाए और मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया। हालांकि मौसम विभाग ने जिले में सोमवार व मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शनिवार को मौसम विभाग ने आगामी 4 दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन अब 2 दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं 27 अगस्त को जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जैसलमेर जिले में सोमवार को भी आसमान में बादल छाए।

जैसलमेर जिले में सोमवार को भी आसमान में बादल छाए।

कम बारिश से किसान चिंतित जिले भर में इस बार बारिश कम हुई है। ऐसे में किसान चिंतित है। पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखे तो जिले में जुलाई तक औसत से अधिक बारिश हो जाती है। लेकिन इस बार अभी तक औसत 215 एमएम के मुकाबले 155 एमएम औसत बारिश हुई है। यानी औसत की 70 फीसदी बारिश हुई है। वहीं 30 फीसदी बारिश औरहो तो कोटा पूरा होगा। कम व समय पर बारिश नहीं होने का असर खरीफ बुवाई पर भी पड़ा है। बारानी भूमि के कई किसानों ने बुवाई की नहीं है। इस बार 7.53 लाख हेक्टेयर पर खरीफ बुवाई के लक्ष्य के मुकाबले 75 प्रतिशत बुवाई हुई है।

मौसम विभाग ने जैसलमेर में 27 अगस्त से फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जैसलमेर में 27 अगस्त से फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई है।

27 से मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना मौसम विभाग ने जिले में सोमवार व मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शनिवार को मौसम विभाग ने आगामी 4 दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन अब 2 दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं 27 अगस्त को जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading