जैसलमेर जिले में मानसून कमजोर पड़ने के बाद अब मौसम साफ हो चुका है। वहीं दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं सोमवार को जिले में अचानक बादल छाए और ठंडी हवाएं चलने लगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो अब मानसू
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां सोमवार से अनुकूल है। पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर भागों में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की संभावना कम है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी का असर भी बढ़ जाएगा।

जैसलमेर से मानसून की विदाई से पहले छाए बादल।
तापमान पहुंचा 37 डिग्री पार जैसलमेर जिले में रविवार को दिन का पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया। 10 दिन बाद पारा फिर से 37 डिग्री के पार पहुंचा है। वहीं पिछले 6 दिनों में दिन के पारे में 10 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। जिससे गर्मी फिर से अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि उमस से राहत मिली हुई है। पिछले 6 दिनों से रात का पारा 23-24 डिग्री के बीच चल रहा है।
रविवार को दोपहर में तेज धूप निकली। इस दौरान गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को दिन के पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 13 डिग्री का अंतर रहा।
बारिशों का दौर हुआ समाप्त जैसलमेर जिले में मानसून की बारिशों की दौर लगभग खत्म हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई होगी। ऐसे में अब मानसून की बारिश के आसार नहीं है। इस बार अब तक औसत 215 एमएम के मुकाबले औसत 218 एमएम बारिश हो चुकी है। किसान अब अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

सोमवार को आसमान में सुबह छाए बादल।
धीरे धीरे बढ़ रहा गर्मी का असर आमतौर पर नवरात्रि में सुबह शाम हल्की सर्दी की शुरुआत हो जाती है। लेकिन पिछले साल नवरात्रि में गर्मी पड़ रही थी। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। ऐसे में धीरे धीरे दिन व रात में गर्मी का असर भी बढ़ जाएगा।
मौसम साफ रहेगा, गर्मी का असर बढ़ेगा जैसलमेर जिले में आगामी चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां सोमवार से अनुकूल है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की संभावना कम है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी का असर भी बढ़ जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments