![]()
पुलिस मामला सामने आने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रतीकात्मक तस्वीर
जोधपुर के गोरा होटल के पास फिटकासनी रोड पर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में एक व्यक्ति के पांव में गोली लगने की वजह से घायल हो गया इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल आसपास की जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। घटना के बाद घायल को अस्पताल लेकर आया गया है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
एयरपोर्ट थाना अधिकारी रामकृष्ण ने बताया कि रिंग रोड फिटकासनी के पास में फायरिंग की घटना सामने आई। घटना आज सुबह की है। आपसी रंजिश के तहत आरोपी रवि विश्नोई ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments