☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में सुस्त हुए मानसून से उमस-गर्मी फिर से बढ़ गई। सोमवार को राजस्थान के अधिकांश शहरों में बादल छाए और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बारिश होने से उमस बढ़ गई।

.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार और बुधवार राज्य में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 7-8 अगस्त से एक कमजोर सिस्टम फिर से एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से 7 अगस्त को 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात सोमवार को कोटा के दीगोद एरिया में 25MM दर्ज हुई। कोटा के ही लाडपुरा में 15, प्रतापगढ़ जिले में 5, उदयपुर के लसाड़िया में 4, डूंगरपुर के साबला में 3, बांसवाड़ा के जगपुरा में 4 और बारां के अटरू में 5MM बरसात हुई। धौलपुर, करौली, राजसमंद के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी दर्ज हुई।

बीसलपुर बांध का गेट नंबर 10 बंद

वहीं पानी की आवक कम होने से बीसलपुर बांध के एक और गेट को बंद कर दिया गया है। आज सुबह 7 बजे गेट नंबर 10 को बंद किया गया। अब सिर्फ गेट नंबर 9 से .25 मीटर (25 सेंटीमीटर ) प्रति सैकंड 1503 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।

मंगलवार को पार्वती बांध के 4 गेट फिर से खोले गए हैं। बांध के चार गेट 2 फीट खोलकर लगभग 4400 क्यूसेक पानी पार्वती नदी में रिलीज किया जा रहा है। इस संबंध में सहायक अभियंता पपेंद्र मीणा ने इस संबंध में जानकारी दी है।

इधर जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर के अलावा जोधपुर और बीकानेर संभाग के आंशिक हिस्सों में हल्के बादल छाए। बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर में सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

मानसून ट्रफ उत्तर शिफ्ट, इसलिए कमजोर हुआ मानसून

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य पोजिशन से उत्तर दिशा की तरफ शिफ्ट हो गई। इस कारण राज्य में मानसून कमजोर हो गया। बारिश का दौर धीमा पड़ गया। वर्तमान में मानसून ट्रफ उत्तर भारत के अमृतसर, देहरादून, शाहजहांपुर, छपरा से होकर गुजर रही है। इस कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य कोर राज्यों में बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। जबकि उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हिमाचल में अच्छी बरसात हो रही है।

7 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन में राज्य में 5 और 6 अगस्त को मानसून सुस्त रहेगा। 7 अगस्त को मानसून एक्टिव होगा और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading