राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर थम गया। राज्य के सभी शहरों में बुधवार को आसमान साफ रहा। दिन में भी कई जगह तेज धूप रही। इससे कुछ शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि 17 से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 17 सितंबर से एक सिस्टम राजस्थान की तरफ सक्रिय होगा, जिसके असर से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश का एक छोटा स्पैल शुरू हो सकता है।
4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा शुष्क मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा समेत अन्य कुछ शहरों में बुधवार को धूप तेज रहने से दिन के तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई।
बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.9, जैसलमेर में 33.6, जोधपुर में 32.8, फलौदी में 33.6, बीकानेर में 33.8, गंगानगर में 34.4, चित्तौड़गढ़ में 33.3, पिलानी में 34.7, उदयपुर में 31.6, कोटा में 32.9, जयपुर में 34.2, अलवर में 34, वनस्थली (टोंक) में 33.8, अजमेर में 32, भीलवाड़ा में 32.4, फतेहपुर में 33.9 और झुंझुनूं में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
तेज होने लगी पश्चिमी हवाओं पूर्वी हवाओं के कमजोर होने के साथ ही पश्चिमी से आने वाली हवाएं अब तेज होने लगी है। इस कारण राजस्थान में मौसम अब शुष्क होने लगा है। जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर, चूरू के एरिया में अगले सप्ता


Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments