☜ Click Here to Star Rating


चलती ट्रेन में एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। इसी दौरान कोच में सफर कर रही नर्सिंग की छात्रा ने सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। ट्रेन में सफर करते हुए अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी।

.

मामला 9 सितंबर की शाम को मकराना से परबतसर जा रही ट्रेन का है। छात्रा अपने नर्सिंग का एग्जाम देकर अपने घर परबतसर लौट रही थी।

घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है।

एग्जाम देकर लौट रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, एम्स रायपुर से बीएससी नर्सिंग की छात्रा प्राची व्यास (26) नर्सिंग एग्जाम देकर लौट रही थी। इस दौरान उसी ट्रेन में सफर कर रहे ओमप्रकाश नायक निवासी सांचौर को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परबतसर की प्राची व्यास ने समझदारी दिखाते हुए सीपीआर देकर जान बचा ली। प्राची ने उपचार मिलने तक लगातार ओमप्रकाश की पल्स भी चेक करती रही।

20 मिनट तक दी CPR

प्राची ने 20 मिनट तक सीपीआर दी। इस दौरान कोच में करीब 40 लोग सवार थे। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को परबतसर स्टेशन आने के बाद अस्पताल में जांच के लिए लाया गया। परबतसर निवासी प्राची व्यास बीएससी नर्सिंग की छात्रा है और एम्स रायपुर से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी है।

तस्वीर, उस वक्त की है जब ओमप्रकाश को अटैक आया था। प्राची ने भीड़ देखी और आगे जाकर सीपीआर दी।

तस्वीर, उस वक्त की है जब ओमप्रकाश को अटैक आया था। प्राची ने भीड़ देखी और आगे जाकर सीपीआर दी।

जब ओमप्रकाश की तबीयत थोड़ी ठीक हुई तो प्राची उसकी पल्स चेक करती रही।

जब ओमप्रकाश की तबीयत थोड़ी ठीक हुई तो प्राची उसकी पल्स चेक करती रही।

पढ़ें ये खबर भी…

जोधपुर में डॉक्टर को नींद में हार्ट-अटैक, मौत:3 दिन से कमर में दर्द की थी शिकायत; पिता भी डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रहे

जोधपुर में एनेस्थीसिया के डॉक्टर की नींद में हार्ट-अटैक से मौत हो गई। परिवार के अनुसार वे रविवार (31 अगस्त) रात को जब सोए थे, तब उनकी तबीयत ठीक थी। सोमवार (1 सितंबर) सुबह परिवार ने उन्हें जगाने की कोशिश की। उनकी बॉडी में कुछ मूवमेंट नहीं हुआ तो उन्हें नजदीक के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading