![]()
दौसा के रेटा गांव में बंदर पकड़ने के लिए जयपुर से टीम बुलाई गई।
दौसा जिले रेटा गांव में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत ने बंदरों को पकड़ने के लिए जयपुर से टीम बुलाई। टीम ने गांव में 2 जगह जाल लगाए। इनमें करीब 20 बंदर पकड़े जा चुके हैं। टीम लगातार बंदरों क
वहीं स्कूल में तीसरे दिन भी 4 छात्र ही अध्ययन के लिए पहुंचे। अभिभावकों में अभी भी बंदरों के हमले की आशंका बनी हुई है। जिसके कारण छात्रों को स्कूल नहीं भेज रहे। ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य लोग लगातार अभिभावकों से बालकों स्कूल भेजने की समझाइश में जुटे हुए हैं।
स्कूल प्रशासन द्वारा लगातार अभिभावकों से बालकों को स्कूल भेजने की अपील की जा रही है। सरपंच सीमा देवी, उप सरपंच सहित वार्ड पंच ग्रामीणों से बालकों को स्कूल भेजने की समझाइश में जुटे हुए हैं। लेकिन जब तक बंदरों को पकड़कर अन्य जगह छोड़ा नहीं जाएगा तब तक ग्रामीणों के मन में हमले की आशंका को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments