![]()
कल यानी 3 अगस्त को ऑर्गन डोनेशन डे है। ये जयपुर के 3 दोस्त हर्षवर्धन सिंह, अमित शर्मा और हितेश शर्मा के लिए खास है। इनकी किडनी ट्रांसप्लांट हो चुकी। तीनों ड्रेसडेन, जर्मनी में वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये तीरंदाजी स्प
.
पहली बार तीरंदाजी में हिस्सा लेंगे
- इनकी कहानी साहस, संकल्प और उम्मीद की मिसाल है। हर्षवर्धन को 2017 में मां ने किडनी दी थी। एक किडनी के साथ पैदा हुए हर्ष की तबीयत बिगड़ती चली गई, लेकिन समय पर ट्रांसप्लांट ने नया जीवन दिया। पेशे से टूर ऑपेटर हर्ष ने इसके बाद खेलों में नई राह भी खोजी।
- अमित पेशे से इंजीनियर हैं। 2015 यानी 10 साल पहले उनकी बहन उनकी डोनर बनीं। इसके बाद वे कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रांसप्लांट गेमों में हिस्सा ले चुके हैं।
- हितेश पेशे से आर्किटेक्ट हैं। 2018 यानी 7 साल पहले उनके पिता ने किडनी दान देकर हितेश को नया जीवन दिया। बेटे के प्रति प्यार का इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिल सकता। अपने प्रोफेशन के साथ-साथ हितेश भी लगातार ट्रांसप्लांट गेम्स में हिस्सा लेते आ रहे हैं।

- यह आयोजन जर्मनी के ड्रेसडेन में 17 से 25 अगस्त तक होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments