![]()
संगरिया पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मां-बेटे को 11.21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संगरिया पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मां-बेटे को 11.21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृताधिकारी करण सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने संगरिया-टिब्बी मार्ग पर भारतमाला रोड पुलिया रोही रतनपुरा के पास नाकाबंदी की। यहां से बाइक पर सवार छिन्दो और उसके बेटे गुरदीप सिंह को पकड़ा। दोनों आरोपी संगरिया के वार्ड नंबर 2 के रहने वाले हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच थाना तलवाड़ा की थानाधिकारी रजनदीप कौर कर रही हैं। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार, हरीराम, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार और महिला कॉन्स्टेबल संजू की टीम शामिल थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments