![]()
घर के पीछे बनी इस खिड़की से चोरों ने घर में घुसकर जेवरात निकाले।
बीकानेर के दंतौर में चोरों ने घर में घुसकर करीब तीन करोड़ रुपए के सोने और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मनीराम डारा के घर पर हुई इस चोरी में चालीस तोला सोना और 31 तोला चांदी चोर ले गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डॉग स्क्वायड भी आसपास के क्षेत्रों में
सोमवार देर रात दंतौर में चोरों ने मनीराम डारा के घर में घुसकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। घर की खिड़की को तोड़कर चोर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात निकाल लिए। सोने और चांदी के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपए नगद भी पड़े थे, जो चोर ले गए। माना जा रहा है कि चोरी करने वाले दो जने थे। खिड़की के पास से आगे तक दो तरह के पैरों के निशान चल रहे हैं।
दंतौर थानाधिकारी जेठाराम मेघवाल ने मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाई है। जो घर के अंदर ओर बाहर छानबीन कर रही है। दंतौर पुलिस को मौके से पैरों के पदचिन्ह मिले हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। जिसके आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
घर में इनके जेवरात चोरी
पुलिस को दी गई लंबी-चौड़ी लिस्ट में तुलछादेवी पत्नी अर्जुनराम के सत्रह तोला सोने के बने जेवरात, रेखा पत्नी मांगी लाल के साढ़े छह तोला सोने के जेवरात,सुनीता पत्नी रिछपाल के सात तौले सोने से बने जेवरात मांगीलाल पुत्र अर्जुनराम के चार तौले सोने के बने जेवरात, रिछपाल पुत्र अर्जुनराम के दो तोले और जयपाल पुत्र अर्जुनराम के चार तोले सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इसमें रखड़ी, अंगूठी, तिनखा सहित अन्य जेवर है। इसी तरह अलग-अलग सदस्यों के 51 तोला चांदी के जेवर भी चोरी हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments