![]()
झालावाड़ के स्कूल हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी विधायकों से अपने कोष से 20 प्रतिशत तक राशि खर्च कर स्कूलों को दुरुस्त कराने को कहा है। अब विधायक भी स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत किसी भी योजना से निर्मित राजकीय संस्थान
डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में विधायक कोष से स्कूलों के भवनों की मरम्मत के लिए कलेक्टर को बजट स्वीकृति के लिए लिख शुरुअरत कर दी है। इस संबंध में भास्कर ने सभी दलों के विधायकों से बात की, कुछ ने ऐसे स्कूलों के सर्वे कराकर सूची जिला प्रशासन को सौंपी है तो कुछ ने कलेक्टर को लिखा है।
नियमितता जरूरी, अब सूची मंगवाई निंबाहेड़ा से भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बताया, मेरे क्षेत्र में मैं नियमित रूप से सभी स्कूलों की जानकारी लेकर या डिमांड पर भवनों की मरम्मत आदि का काम कराता रहता हूं। घटना के बाद भी मैंने एक फिर सूची मंगवा ली है, जिनमें दो-चार केस खराब भवनों के हैं, जो 5-6 दिन में ठीक कराने को कह दिया है। फंड पर्याप्त है। सरकार के अलावा सामाजिक सरोकार के माध्यम से भी भवन लगातार मेंटीनेंस कराते रहे हैं। कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने बताया, मेरी नजर में सभी स्कूल या अन्य संस्थाओं की स्थिति आमतौर पर ठीक हैं।
स्कूलों की पूरी लिस्ट तैयार है
शाहपुरा से कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने बताया, मैंने अपने स्तर पर सभी स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कराई है। कलेक्टर सहित सभी संबंधित अधिकारियों को लिखा है कि जर्जर भवनों वाले स्कूलों की कक्षाएं तुरंत प्रभाव से अन्यत्र शिफ्ट करें, सामुदायिक भवन या किसी अन्य सार्वजनिक भवन में व्यवस्था कराएं। नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी का कहना है कि शिक्षा विभाग को लिखा जा रहा है कि ऐसे जर्जर स्कूलों की जांच कर कार्रवाई करे।
वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लिखा
सादुलपुर से बसपा विधायक मनोज न्यांगली ने बताया, मैंने आज ही एक पत्र कलेक्टर चूरू, एक सीईओ जिला परिषद व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे हैं। मैंने कहा है कि सभी स्कूलों का निरीक्षण करें और जहां जैसी व्यवस्था है, भवन को लेकर, बैठने को लेकर, उनकी रिपोर्ट बनाकर स्थितियों में सुधार करें।
3 स्कूलों में विधायक कोष से राशि दी
डीडवाना से निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने बताया, मैंने तो सर्वे कराकर पूरी लिस्ट बना रखी है। 3 स्कूलों में मैंने एमएलए लेड से पैसा भी दिया है, लेकिन समस्या सिस्टम की है। इस समस्या का समाधान सुनियोजित तरीके से ही संभव है। मैंने इसके लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी और संबंधित विभागों को भी पत्र लिखे हैं। बाड़मेर के शिव से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी का कहना है कि मैंने स्कूलों का सर्वे कराया, इनमें 155 में कुछ में तो पूरे भवन और शेष में 2 से 3 कमरे जर्जर स्थिति में हैं। शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर यह जानकारी साझा की है। आवश्यकता के अनुसार वे विधायक कोष से फंड भी रिलीज कराएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments