दावते इस्लामी के वेलफेयर डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की तरफ से रविवार को बांगड़ हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें 170 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रविवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब के 1500वें जन्मदिन को लेकर ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प दावते इस्लामी के वेलफेयर डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया गया। जिसमें 170 युवाओं
पाली विधायक भीमराज भाटी भी ब्लड डोनेट कैम्प में आए और युवाओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में ब्लड डोनेट करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। मदनी मरकज के इमाम आसीम मदनी ने बताया कि जीएनआरएफ का नारा है कि खून कि कमी से कोई ना मरे इसी मकसद यह शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 170 यूनिट रक्तदान हुआ। मरकज से GNRF गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के पाली जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद, मौलाना असीम रजा,, मौलाना आबिद अली मदनी, मौलाना मुहम्मद हनीफ अलिमी, कारी अजहर हाफिज शकील, असलम अत्तारी, गुलाम यासीन अत्तारी, महबूब अत्तारी, इस्लामुद्दीन अत्तारी, शाहरुख अली, आमीन अली रंगरेज, जिशान रंगरेज, नौशाद खान, ताहिर अली सहित कई जने मौजूद रहे।

शिविर में ब्लड डोनेट करते हुए युवक।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments