![]()
जब जनप्रतिधि ही बेबस हों, और कहें कि अफसर हमारी नहीं सुनते। फिर जनता कहां जाएगी? कुछ ऐसा ही हो रहा राजस्थान में विधायकों के साथ। यह कहना है खुद विधायकों का। सिर्फ कहना ही नहीं, भास्कर के 5 रिपोर्टर को 9 विधायक अपने साथ विधानसभा क्षेत्रों में ले गए। व
भाजपा के विधायकों ने मौके पर दिखाया
- हवामहल विधानसभा विधायक बालमुकुंद आचार्य
रामगढ़ मोड़ दिल्ली बायपास पर जेडीए, निगम, बिजली कंपनी अफसर बुलाए। नापकर बताया कि सड़क पर परतें चढ़ाईं तो मकान 1 फीट नीचे हो गए। घरों में पानी भरता है। सबसे बड़ा नाला कचरे से भरा है। सड़कें उधड़ी हैं। बार-बार कहने पर भी ठीक नहीं किया जा रहा।
- सिविल लाइंस विधानसभा विधायक गोपाल शर्मा
न्यू सांगानेर रोड पर 20 साल पहले विकसित राधा विहार कॉलोनी पहुंचे। वर्षों बाद सीवर लाइन पड़ी, लेकिन गंदा पानी अब भी बाहर बहता है। कैसी इंजीनियरिंग है? हाईटेंशन लाइन आधी अंडरग्राउंड करके छोड़ दी।
- बगरू विधानसभा विधायक कैलाश वर्मा
20 वार्डों में सीवरेज नहीं है। हर तरफ गंदगी और सड़ांध है। 50 करोड़ रु. की मांग सरकार ने मान ली, लेकिन काम शुरू नहीं किया गया।
- चौमूं विधानसभा विधायक शिखा बराला
कचौलिया रोड पर पानी भरता है। सीएम व वित्त मंत्री को लिखा। नाले के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर हुए, लेकिन नाला नहीं बनाया। कालाडेरा में सड़क के नाम पर मिट्टी, कीचड़ है।
कांग्रेस के विधायकों ने मौके पर दिखाया
- किशनपोल विधानसभा विधायक अमीन कागजी
चांदपोल में फूटाकोट का नुक्कड़ दिखाकर बोले- सड़क के लेवल पर नाली बना दी। 6 साल से गहरा करने को कह रहा हूं। पानी घरों में भरता है। एक जगह सीवर लाइन पर किसी ने मकान बना लिया। केजीबी के रास्ते पर सालों से सड़क नहीं बनी। अधिकारी कोई सिस्टम नहीं बना पा रहे।
- आमेर विधानसभा विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा
राजावास से नांगल सिरस रोड पर दो-दो फीट गहरे गड्डे दिखाए। बताया कि अफसरों को 12 चिट्टी लिख दीं। कई सड़कें खराब हैं। अचरोल में स्वास्थ्य केंद्र की जमीन नहीं दी। गर्ल्स कॉलेज स्कूल में चल रही। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं है।
- आदर्शनगर विधानसभा विधायक रफीक खान
कब्रिस्तान के बाहर गंदा पानी, गलियों में गंदगी, 2-3 दिन में कचरा उठ रहा। सफाईकर्मियों की संख्या यहां घटा दी गई है। कोई सुनता ही नहीं।
- मालवीयनगर विधायक कालीचरण सराफ स्वास्थ्य कारणों से ग्राउंड पर नहीं जा पाए।
- जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा बताते हैं- अस्पताल के लिए 42 करोड़ मिले, लेकिन जेडीसी जमीन नहीं दे रहीं।
- चाकसू विधायक रामावतार बैरवा क्षेत्र में कोई समस्या नहीं बताते।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments