☜ Click Here to Star Rating



.

मोटापा एक नई महामारी बनने से स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। ओबेसिटी को कम करने और होने वाली हाइपरटेंशन, हदय रोग, फैटी लिवर, घुटनों का दर्द, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलवाने के लिए चिकित्सा विभाग ने मिशन ‘ओबी लॉस’ चालू किया है। जिसके तहत होटल एवं रेस्टोरेंट, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में आने वाले छात्र-छात्राओं को खाने में कैलोरी और फैट के बारे में शुगर एवं ऑयल बोर्ड के जरिए जानकारी दी जाएगी। चिकित्सा विभाग ने मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, अस्पतालों के अधीक्षक, सीएमएचओ, पीएमओ को मिशन ओबी लॉस के तहत कैफे से लेकर कैंटीन, सरकारी ऑफिस, लाइब्रेरी, लॉबी और मीटिंग हॉल में बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।

आपकी सेहत से जुड़ी खबर; चिकित्सा विभाग की पहल

फाइल फोटो

25 ग्राम से ज्यादा चीनी न लें

{एसएमएस के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. संदीप माथुर के अनुसार फास्ट फूड और तेल में तली हुई चीजें डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, हदय रोग एवं कैंसर की ओर धकेलती हैं।

{बड़े व्यक्ति को रोज 27.30 ग्राम वसा, 25 ग्राम चीनी और बच्चोंं को रोज 20 ग्राम चीनी लेनी चाहिए। एक्सरसाइज, सीढ़ियों का उपयोग, साइक्लिंग जैसी अन्य फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए।

{वर्ष-2025 में प्रकाशिक द लैंसेट जीडीबी 2021 मोटापा पूर्वानुमान अध्ययन के अनुसार देश में ओबेसिटी से पीड़ितों की संख्या 18 करोड़ से बढ़कर 2050 तक 44.9 करोड़ हो जाने का अनुमान है।

मिशन ओबी लॉस का संदेश होगा चस्पा;

प्रदेश की पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी, वार्ड, कैंटीन, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के प्रमुख जगहों, सरकारी ऑफिस की लेखन साम्रगियों जैसे लेटरहेड, लिफाफा, नोटपेड व फोल्डर पर भी मिशन ओबी लॉस का संदेश चस्पा अनिवार्य होगा। इनके जरिए लोगों को कम वसा और कम चीनी वाले आहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading