☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र के साकरिया खेड़ी खेल मैदान के पास बने तालाब में मंगलवार शाम एक नाबालिग लड़की की डूबने से मौत हो गई। मृतक अपनी छोटी कजिन बहन के साथ बकरियां चराने गई थी। तभी वह तालाब किनारे पहुंच गई। चिकनी मिट्टी होने से अचानक उसका पैर फिसल

.

छोटी बहन ने बचाने की कोशिश की

पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। 8 साल की छोटी बहन ने भी बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। छोटी बहन ने घर पहुंचकर परिवार को सूचना दी। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया।

आधे घंटे बाद मिला शव

टीम ने आधे घंटे रेस्क्यू कर मृतक बच्ची के शव को बाहर निकाला और परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक की पहचान सुमन कुंवर पिता रोहित सिंह के रूप में हुई है। मृतक बच्ची के पिता उदयपुर में मार्बल फैक्ट्री में काम करते हैं। सूचना पर वे घर पहुंचे। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading