☜ Click Here to Star Rating



मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के चलते अजमेर जिला कलेक्टर ने दो दिन स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सरकारी एवं निजी स्कूलों में रहेगा।

.

अजमेर जिले में भारी बारिश की संभावनाओं के मध्य नजर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने दो दिन का अवकाश घोषित किया है। ये अवकाश 30 और 31 जुलाई को रहेगा।

जिला कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि 30 जुलाई (बुधवार) एवं 31 जुलाई (गुरुवार) को अजमेर जिले के समस्त विद्यालयों निजी एवं राजकीय में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्टाफ यथावत अपने संबंधित विद्यालयों में अपनी उपस्थिति देनी होगी। आदेश में कक्षा प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट की छुट्टी घोषित की है।

आदेश में कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते जिले में यह अवकाश घोषित किया गया है। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading