![]()
करणी विहार इलाके में स्थित होटल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
जयपुर की होटल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। धोखे से होटल में ले जाकर आरोपी ने नशा करवाया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर डराया-धमकाया। करणी विहार थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (करणी विहार) हवा
पुलिस ने बताया- करणी विहार की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनकी नाबालिग बेटी के साथ होटल में ले जाकर छेड़छाड़ की गई है। परिचित होने के कारण नाबालिग बेटी आरोपी को जानती है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को आरोपी परिचित धोखे से बहला-फुसलाकर नाबालिग बेटी को एक होटल में ले गया।
होटल में आरोपी से नशा करवाया। नशे की हालत में होने पर आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर डराने के साथ ही धमकाया। घर लौटने पर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी की करतूत का पता चलने पर नाबालिग पीड़िता की मां ने करणी विहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments