![]()
नाबालिग नहाते समय बांध के ओवरफ्लो नाले में बह गया।
बूंदी के इंदरगढ़ स्थित इंद्राणी बांध पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। शाम करीब पांच बजे एक नाबालिग नहाते समय बांध के ओवरफ्लो नाले में बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चे को तुरंत रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इंद्राणी बांध इन दिनों पानी से लबालब भरा हुआ है। पानी ओवरफ्लो होकर डाउन स्ट्रीम से तेज गति से बह रहा है। इसी स्थान पर नहा रहा नाबालिग अचानक तेज बहाव में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने नाबालिग को बहते देखा तो तुरंत रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े।
इंद्राणी बांध पर इन दिनों पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी रहती है। विशेषकर अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग यहां आनंद लेने पहुंचते हैं। कई लोग डाउन स्ट्रीम की ओर नहाने का आनंद उठाते हैं। हालांकि, बांध पर किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से यहां आने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा जोखिम में है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments