![]()
धौलपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को दबोचा।
धौलपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश रेख सिंह उर्फ रेखू गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक कट्टा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
रेख सिंह थाना सदर बाड़ी के एक प्रकरण में वांछित था। पुलिस अधीक्षक धौलपुर श्री विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए गए दो दिवसीय अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा और वृत्ताधिकारी राजेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी दिहौली परमजीत सिंह और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की।
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन सटोरियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5970 रुपए बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान रामकुमार पुत्र सुंदर सिंह, लालजीत पुत्र गंगाराम और मुन्नालाल पुत्र अमरसिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने जीतेंद्र उर्फ जीतू को भी अवैध शराब के साथ पकड़ा है। उसके कब्जे से 60 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई 26-27 जुलाई 2025 को की गई। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments